विनोद कांबली की तबीयत में सुधार, वायरल वीडियो में 'चक दे इंडिया' गाने पर नाचते दिखे

Vinod Kambli: भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली की तबीयत पर अपडेट सामने आया हैं। विनोद कांबली का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह हॉस्पिटल में वार्ड में नर्स स्टाफ के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। 21 दिसंबर को विनोद कांबली की अचानक तबीयत बिगड़ी थी, जिसके बाद उन्हें गंभीर स्थिति में ठाणे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। कांबली का अब अस्पताल में फ्री में इलाज चल रहा है।

विनोद कांबली अस्पताल में डांस करते हुए आए नजर

दरअसल 52 साल के पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली की मेडिकल टेस्ट रिपोर्ट के बाद अब पता चला था कि विनोद कांबली को 'दिमाग में थक्का जमने' की शिकायत है। डॉक्टर ने कई मेडिकल टेस्ट के बाद इसकी जानकारी दी थी। कांबली की तबीयत में अभी सुधार हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह ‘चक दे इंडिया’ गाने पर नाच रहे हैं। इस दौरान उन्होंने एक क्रिकेट शॉट भी लगाया। उनके साथ एक महिला भी नजर आई।

विनोद कांबली ने 7 दिन पहले अस्पताल में गाया था गाना

इससे पहले 24 दिसंबर को विनोद कांबली ने अस्पताल के बैड पर लेटे हुए गाना गाया था। उन्होंने इस दौरान कहा था कि वे अब अच्छा महसूस कर रहे हैं। कांबली ने हॉस्पिटल के बेड पर 'वी आर द चैंपियन...वी विल बैक' गाना गाया था। उन्होंने लोगों को शराब का सेवन न करने की सलाह दी थी। उन्होंने कहा था कि शराब नहीं पीनी चाहिए, क्योंकि वह परिवार वालों को पसंद नहीं आएगी।

ऐसा रहा विनोद कांबली का क्रिकेट करियर

अगर बात करें विनोद कांबली के क्रिकेट करियर की तो बता दें कि उन्होंने भारत के लिए 17 टेस्ट मैच खेलते हुए 1084 रन बनाए। इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर 227 का रहा। इस दौरान उन्होंने 4 शतक और 3 अर्धशतक जड़े। वहीं, विनोद कांबली ने 104 वनडे मैच खेलते हुए 2477 रन बनाए। इस दौरान उनके नाम 2 शतक रहे और 14 अर्धशतक।

Prev Article
इसरो का SpaDeX मिशन आज होगा लॉन्च, चांद पर भारतीय भेजने की दिशा में पहला कदम

Related to this topic:

Be the first to write a comment.